उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आज दोपहर 3 बजे मधुमक्खियों ने अचानक पुलिस जवान और अधिकारियों पर हमला कर दिया। घटना में एक निरीक्षक की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन पुलिस अधिकारी व जवान घायल हैं। इनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
क्या है पूरा मामला?
घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। यहां पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के प्रशासनिक भवन के बाहर मधुमक्खी का छत्ता था। तेज हवा चलने से पेड़ की टहनी छत्ते से टकराई, जिससे मधुमक्खियां पूरे परिसर में फैल गईं। क्लास अटेंड करने जा रहे पुलिस अधिकारी व जवान पर मधुमक्खी ने अचानक से हमला कर दिया।
इस दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मधुमक्खी के हमले से घायल पुलिस अधिकारी और जवानों को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे की मौत हो गई। वहीं एक निरीक्षक, एक एसआई, 2 एएसआई और दो जवान घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है और स्थिति सामान्य है।
घायल ASI कैलाश चौहान का सामने आया बयान, इस तरह बचाई जान
घायल ASI कैलाश चौहान ने बताया कि वह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में क्लास में जा रहे थे। अचानक मधुमक्खी ने हमला कर दिया। अधिकारी ने बेडशीट दी तो वह सर ढककर जैसे-तैसे बचे। बावजूद इसके शरीर पर कई जगह मधुमक्खियों ने काटा।
वहीं जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर गगन सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से इलाज के लिए पुलिस अधिकारी व जवानों को लाया गया है। एक निरीक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बाकी की हालत सामान्य है। जिन निरीक्षक की मौत हुई है, उनके पूरे शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के निशान थे। सभी अधिकारियों और जवानों पर मधुमक्खियों ने हमला किया है
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.